गाजीपुर। भोजपुर जिले के विभिन्न गाँव से अयोध्या से श्रद्धालुओं का दर्शन कराकर लौट रही बस संख्या BR24TA2203 सोमवार की सुबह बरेसर थानाक्षेत्र के मूसेपुर गाँव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनेज 322 पर खड़ी हाइवा(डम्फर) से टकरा गयी जिसमे मौजूद यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना। पर पहुंची पूर्वांचल की सुरक्षा टीम के प्रभारी भरत यादव व बरेसर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और आधा दर्जन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर भेजा गया जहां से 21 लोगो को जिला चिकित्सालय गाजीपुर,और 11 लोगो को जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया ।चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।जिसमें चालक सहित कुल चार लोगों की मौत हो गयी।मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि भोजपुर जिले के विक्रमगंज से बस 36 श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या दर्शन कराने गयी थी वापसी के समय बरेसर थाना के मुसेपुर गाँव के पास एक डम्फर पलट गया था जिसका हाल जानने के लिए उसी का साथी डम्फर खड़ी करके पलटी डम्फर के ड्राइवर का हालचाल लेने नीचे गया था कि अचानक बस के ड्राइवर को झपकी आ गयी और खड़ी डम्फर से टकरा गयी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर तक सुनाई दी बचाव टीम के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद में जुट गए।ड्राइवर राम निवास सिंह बुरी तरह फस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
इलाजक दौरान ड्राइवर रामनिवास सिंह,कमला देवी निवासी करथ थाना तरारी ,सेना के जवान विनोद सिंह निवासी हसन बाजार थाना अभई जनपद भोजपुर बिहार व मऊ चिकित्सालय में सुनीता सिंह उर्फ संध्या निवासी हसन बाजार थाना अभई जनपद भोजपुर बिहार के एहने वाले है।
करीमुद्दीनपुर
घायलों में ढुनमुन रायगाजीपुर जिला अस्पताल में घायलों में ढूनमुन राय पुत्र स्वैगरी श्री राम राय उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम करत थाना तरारी जनपद भोजपुर (आरा) बिहार। 2-प्रिया कुमारी पुत्री मनोज सिंह यादव उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम थाना तरारी जनपद भोजपुरी।3-रिंकू देवी पत्नी मनोज सिंह यादव पता उपरोक्त।4-रीता देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम करहरा उम्र करीब 38 वर्ष 5- सत्येंद्र सिंह पुत्र मुद्रिका सिंह उम्र करीब 55 वर्ष पता उपरोक्त 6-अंशु कुमार राजपूत पुत्र स्वर्गीय श्रीधर सिंह निवासी ग्राम उपरोक्त 7-बाबूलाल पुत्र स्व०देवनंदन सिंह उम्र करीब 72 वर्ष प्रताप उपरोक्त 8-जय सिंह पुत्र स्वर्गीय सरजू सिंह उम्र करीब 55 वर्ष पता उपरोक्त 9-हंस कुमार तिवारी पुत्र हरिनंदन तिवारी उम्र करीब 65 वर्ष पता उपरोक्त 10-लता देवी पत्नी श्री रामलाल उम्र करीब 55 वर्ष 11-पुरुषोत्तम सिंह पुत्र स्वर्गीय कपिल सिंह उम्र 38 वर्ष पता उपरोक्त 12-प्रभावती देवी पत्नी हंस कमार तिवारी उम्र करीब 65 वर्ष पता उपरोक्त 13-मोतिझारी देवी पत्नी हृदय नारायण उम्र करीब 60 वर्ष पता उपरोक्त 14-दीपक पुत्र सत्येंद्र सिंह 18 वर्ष पता उपरोक्त 15-यदुनंदन सिंह पुत्र बाबूराम सिंह उम्र करीब 85 वर्ष पता उपरोक्त 16-कमला देवी पत्नी रामप्रवेश यादव 65 वर्ष पता उपरोक्त घायल है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया, एवं अन्य विधिक करवाई किया जा रहा है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल गाजीपुर में चल रहा है।
मऊ जिला अस्पताल में घायल जिनका इलाज चल रहा है उनमें जानकी देवी उम्र 45 वर्ष पति राम बच्चन निवासी करत थाना तरारी भोजपुर आरा, सुनीता देवी उम्र 50 वर्ष पति गोरख सिंह निवासी करत थाना तरारी, शांति देवी उम्र 70 वर्ष पति जुडायन तिवारी निवासी पूनिया गोडानी आरा ,गुड़िया देवी उम्र 40 वर्ष पति बबलू सिंह डेहनी आसोन रोहतास, सविता उम्र 45 वर्ष पति मृत्युंजय पांडे निवासी सोहगी नुसरियागंज रोहतास, कमला देवी उम्र 50 वर्ष पति महेंद्र महतो निवासी करत थाना तरारी आरा, पिंटू उम्र 26 वर्ष पुत्र कृपाल महतो निवासी करत थाना तरारी ,रेखा देवी उम्र 45 वर्ष पति प्रवेश तिवारी निवासी करत थाना तरारी, उमेश तिवारी उम्र 50 वर्ष पुत्र भगेलु तिवारी निवासी करत, पूजा कुमारी उम्र 16 वर्ष पुत्री विनोद सिंह निवासी करत हसन बाजार भोजपुर आरा होना बताया।
सिक्योरटी इंचार्ज भारत यादव ने बताया कि तीन बजे डम्फर पलट गया चार बजकर उन्तालीस मिनट पर उसका साथी अपनी डम्फर खड़ी करके उसका हालचाल लेने पहुंचा चार बजकर छप्पन मिनट पर बस खड़ी डम्फर से टकरा गयी।